गिरडीह, मार्च 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह बरमसिया चिल्ड्रन पार्क में जरासंध वंशज शिरोमणि चंद्रवंशी समाज द्वारा सोमवार को भव्य 'होली मिलन समारोह' का आयोजन किया जा रहा है। ऑल इंडिया चंद्रवंशियों युवा एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अरविंद चंद्रवंशी ने जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। अबीर- गुलाल के साथ भाईचारे की होली खेली जाएगी। कार्यक्रम के समापन पर पारंपरिक व्यंजनों के साथ सामूहिक भोज का आयोजन होगा। बताया कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में पिरोने का अवसर है। हम समस्त चंद्रवंशी बंधुओं से अपील करते हैं कि सपरिवार इस उत्सव का हिस्सा बनें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...