देहरादून, अक्टूबर 10 -- हरिद्वार। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर चल रहे विपक्ष के आंदोलन पर निशाना साधते हुए इसे तमाशा बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 140 करोड़ देशवासियों में से बड़ी संख्या में लोग खड़े हैं। आंदोलन में शामिल लोगों से 100 गुना ज्यादा जनता प्रधानमंत्री के साथ है। सरकार विपक्ष के आरोपों से डरने वाली नहीं है और न ही ब्लैकमेल करने की कोशिशें सफल होंगी। शनिवार को हरिद्वार पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रसिद्ध नारायणी शिला मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने परिवार और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तंज कसा। राहुल गांधी के राष्ट्रपति और सुप्री...