नई दिल्ली, जुलाई 10 -- Surya Rashi Parivartan 16 July 2026: सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के राजा सू्र्य आत्मा, पिता और साहस के कारक हैं। सूर्य इस समय मिथुन राशि में विराजमान हैं और 16 जुलाई 2026 को कर्क राशि में आएंगे। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। चंद्रमा की राशि में सूर्य का गोचर कई राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, सूर्य का गोचर संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। 16 जुलाई को कर्क संक्रांति मनाई जाएगी। चंद्रमा की राशि में सूर्य आएंगे। ज्योतिष में सूर्य और चंद्रमा को नैसर्गिक मित्र माना गया है। सूर्य आत्मा का कारक है और चंद्रमा मन का कारक है। जब कुंडली में चंद्रमा और सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, तो सूर्य का कर्क गोचर मित्रवत परिणाम प्रदान करता है। कुंडली में इन द...