चंद्रमा ऋषि आश्रम से होगा योग सप्ताह का शुभारंभ
आजमगढ़, जून 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद में 15 से 21 जून तक आयोजित होने वाले योग सप्ताह के लिए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शुक्रवार को चंद्रमा ऋषि आश्रम, सिलनी का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि योग सप्ताह का शुभारंभ 15 जून को चंद्रमा ऋषि आश्रम, सिलनी में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योग सप्ताह के दौरान जनपद के विभिन्न शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों तथा सार्वजनिक स्थलों पर योगाभ्यास एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिससे अधिकाधिक लोगों को योग से जोड़ते हुए स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित किया जा सके। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.