आजमगढ़, मार्च 13 -- आजमगढ़। पौराणिक एवं धार्मिक स्थल चंद्रमा ऋषि आश्रम में पांच करोड़ रुपये की लागत से महर्षि वाल्मीकि ईको पार्क का निर्माण किया जाएगा। परियोजना के तहत पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यूइंग डेक, ईको कॉटेज, कैफेटेरिया, पर्यटन सूचना केंद्र, भव्य प्रवेश द्वार, म्यूरल्स वॉल, मेडिटेशन और योगा सेंटर, आरती स्थल, बच्चों के लिए प्ले एरिया और आकर्षक पाथवे बनाए जाएंगे। सिलनी नदी के तट पर स्थित आश्रम को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की पहल पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने ईको टूरिज्म परियोजना के तहत प्रस्ताव शासन को भेजा था। डीपीआर एवीएफ क्रिएटिव कंसल्टेंसी लिमिटेड ने तैयार किया था। गुरुवार को शासन ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी। जिलाधिकारी ने बताया कि यह परियोजना चंद्रमा ऋषि आश्रम को एक प्र...