आजमगढ़, मार्च 30 -- आजमगढ़। शहर से सटे मुजफ्फरपुर गांव स्थित चंद्रमा ऋषि आश्रम पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को साफ-सफाई की। उन्होंने मंदिर के आस-पास व सड़क के दोनों पटरियों पर सफाई कर कूड़ा को हटाया। इसी के साथ ही तमसा-सिलनी नदी के संगम पर सफाई किये। इस सफाई अभियान में ग्रामीण सफाई संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव, उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, सेक्टर प्रभारी अभय चौहान, महेश यादव, अतुल कुमार, अजय कुमार मौर्य, सुनील यादव, रामबचन आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...