मुरादाबाद, मई 18 -- भारतीय मजदूर संघ मुरादाबाद जिले का जिला सम्मेलन बस स्टेशन स्थित संघ के क्षेत्रीय कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने की तथा संचालन अरुण कुमार सिंह ने किया। सम्मेलन का आयोजन प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रजापति एवं विभाग प्रमुख अरुण गौड की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से जनपद मुरादाबाद की नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ।नवीन कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष: चंद्रभान सिंह (पुनः मनोनीत) जिला उपाध्यक्ष: शुभम सिंह, एवं पी के भटनागर जिला मंत्री: शशिलेंद्र कुमार यादव प्रचार मंत्री: रविंद्र सिंह बने। श्रमिक हितों के लिए संघर्ष का संकल्प:पुनः जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर चंद्रभान सिंह ने सदन का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...