रिषिकेष, मार्च 12 -- चंद्रभागा नदी किनारे बसे लोगों को नदी के किनारे से हटाने की मुनादी कराने पर गुरुवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने नगर निगम पहुंचकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि वह सालों से यहां बसे हैं। अब उन्हें उजाड़ने की तैयारी की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गंगा की सहायक नदी चंद्रभाग नदी के किनारे कई लोग बसे हैं। कुछ लोग इस सूखी नदी के बीच में भी बस गए थे, जिन्हें नगर निगम ने हटा दिया था। इस मामले में उच्च स्तर पर शिकायत हुई थी। मामला एनजीटी तक भी पहुंचा था। जिसके बाद जिला प्रशासन से लेकर निगम के अधिकारी हरकत में आए थे। नगर निगम की ओर से चंद्रभागा नदी के किनारे बसे लोगों को लेकर मुनादी कराई गई थी। गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग नगर निगम पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि वह सालों से यहां बसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.