देहरादून, फरवरी 13 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रबनी शमशान घाट के पास शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शुक्रवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि चंद्रबनी शमशान घाट के पास स्थित नाले में एक पुरुष का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पटेलनगर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला। घटना की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया। जिसने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि मृतक के शरीर के प्रारंभिक निरीक्षण में किसी भी प्रकार क...