जमशेदपुर, मार्च 13 -- सिदगोड़ा कांवरिया धाम बालाजी मंदिर में चार दिवसीय ब्रह्म उत्सव गुरुवार को शुरू हो गया। सुबह 6 बजे से पूजा के बाद संध्या 6 बजे भगवान बालाजी चंद्रप्रभा वहां पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। विभिन्न क्षेत्रों में होते हुए भगवान ने अपने भक्तों को दर्शन दिए। भक्त भी भगवान बालाजी का दर्शन करने के लिए आतुर दिखे। नगर भ्रमण के दौरान पूरे रास्ते आतिशबाजी की गई। बीच-बीच में फूलों की वर्षा होती रही, पूरा क्षेत्र पारंपरिक वाद्य यंत्रों की ध्वनि से गूंजता रहा, जगह-जगह आरती उतारी गई और भक्तों ने दर्शन कर मन्नतें मांगी। नगर भ्रमण के बाद भगवान बालाजी को पुनः बालाजी मंदिर परिसर में लाया गया, जहां वैदिक रीति रिवाज से उन्हें मूल स्थान पर स्थापित किया गया और अंत में प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में कमला शर्मा, आरयस यन राजू, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.