चंद्रप्रभा की वादियों में कजरी की कार्यशाला शुरू
चंदौली, जुलाई 26 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद । चंद्रप्रभा की सुरम्य वादियों और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच स्थित राजदरी रिसॉर्ट परिसर कजरी की मधुर गूंज सुनाई देगी। प्रसिद्ध लोक गायिका एवं पद्मश्री सम्मानित मालिनी अवस्थी की संस्था 'सोन चिरैया' के तत्वावधान में शनिवार से चार दिवसीय कजरी कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। 25 से 28 जुलाई तक चलने वाली इस कार्यशाला में भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय सहित देश-विदेश से आए लगभग 70 से 75 प्रतिभागी कजरी गायन की बारीकियां सीख रहे हैं। वहीं आखिरी दिन 29 जुलाई को कजरी का भव्य आयोजन होगा। जिसमें मालिनी अवस्थी के सुरों से कजरी की शाम सजेगी। राजदरी रिसॉर्ट के प्राकृतिक और शांत वातावरण में लोकसंगीत की साधना कलाकारों के लिए विशेष अनुभव बन गई है। जंगलों और पहाड़ियों के बीच गूंजते कजरी के सुर लोक संस्कृति और प्रकृति के अद्भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.