रांची, अप्रैल 4 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा थाना क्षेत्र के चंद्रपुर गांव में शुक्रवार रात को 33 वर्षीय मनोज केरकेट्टा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि मनोज की शादी करीब एक वर्ष पूर्व ही हुई थी। शुक्रवार की शाम वह बाजार से अपने घर लौटा और सीधे अपने बेडरूम में चला गया। देर शाम करीब साढ़े सात बजे जब उसकी पत्नी उसे खाने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाने पहुंची, तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर तक आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद जब अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो उसने घर के अन्य सदस्यों को बुलाया। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया, जहां मनोज का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.