चंद्रपुरा स्टेशन रोड में आग लगने से दो दुकानें स्वाहा
बोकारो, जुलाई 2 -- चंद्रपुरा स्टेशन रोड में स्वीपर कालोनी के निकट आग लगने से दो दुकानें स्वाहा हो गई। मंगलवार की देर रात घटी इस घटना से दोनों दुकान के सभी सामान जल गए। दोनों दुकानें एक ही परिवार की थी। एक दुकान जूते चप्पल की जबकि दूसरी दुकान पूजा भंडार व जेनरल स्टोर की थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मगर संभावना जताई जा रही है कि साट सर्किट की वजह से यह घटना घटी है। बताया गया है कि रात करीब दो बजे स्थानीय लोगों ने दोनों दुकानों को जलते देखा। तत्काल दोनों के मालिक को सूचना दी गई। इसके बाद डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल सीआईएसएफ फायर विंग को खबर किया गया। कुछ देर के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। यदि फायर विंग की टीम समय पर नहीं आती तो आसपास के अन्य दुकानें भी इसकी चपेट में आ जाती। दुकदानदार संतोष साव व राजेश साव ने बताया कि आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.