चंद्रपुरा स्टेशन में शराब के साथ बोकारो का युवक धराया
बोकारो, जून 28 -- चंद्रपुरा जंक्शन स्टेशन पर जीआरपी ने शनिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे अंग्रेजी शराब के साथ बोकारो स्टील सिटी के युवक को दबोचा है। उसके पास से भारी मात्रा में शराब व बियर की बोतलें बरामद की गई है। उसका नाम राजू यादव है जो बोकारो स्टील सिटी हटिया मोड़ खटाल का रहने वाला है। जीआरपी चंद्रपुरा स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक युवक को तीन ट्राली तथा तीन बैग के साथ संदिग्ध स्थिति में देखा गया।
शराब की बरामदगी तलाशी लेने पर शराब का खुलासा हुआ और सभी ट्राली व बैग में अंग्रेजी शराब मिले। सभी शराब को तत्काल जब्त करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। चंद्रपुरा जीआरपी के थाना प्रभारी सत्यदेव राम ने बताया कि बरामद अंगेजी शराब की में केन बीयर 90, किंग फिशर 4 बोतल, ब्लेंडर्स प्राइड फुल 24 व मिंटी जमीर फूल 6 शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.