बोकारो, मई 30 -- चंद्रपुरा पुलिस ने सीपी केस 577/22 के वारंटी रामचंद्र महतो (पिता नारायण महतो) गांव जुरूआ, चंद्रपुरा को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया। पुलिस को बहुत दिनों से उसकी तलाश थी। गिरफ्तारी में थाना प्रभारी विक्रम कुमार व प्रवीण कुमार महतो सहित अन्य शामिल थे। वहीं दुगदा थाना के बोकारो झरिया ओपी कांड संख्या 30/26 के प्राथमिक अभियुक्त नीरज गोस्वामी, पिता सच्ची दुलार गोस्वामी, सा पुंडरु, थाना पिंडराजोरा को गिरफ्तार कर उपस्थापन हेतु न्यायालय तेनुघाट भेजा गया। आरोपी के खिलाफ धारा 77/351 बीएनएस एवं धारा 66 ई/67 ए आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दुग्दा थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि ओपी प्रभारी श्रीनीवास सिंह के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल गठन किया गया था। यह भी पढ़ें- पोक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार टी...