चंद्रपुरा में योग दिवस को लेकर योगाभ्यास शुरू
बोकारो, जून 13 -- चंद्रपुरा के योग केंद्र में पतंजलि योग समिति सह भारत स्वाभिमान न्यास चंद्रपुरा प्रखंड की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी शुरू कर दी गई है। शनिवार को बोकारो जिला अध्यक्ष श्यामदेव प्रसाद की अध्यक्षता में यहां पर आयोजन हुआ तथा योग का प्रोटोकॉल अभ्यास शुरू कर दिया गया। इस दिन शिथिलीकरण अभ्यास, बैठकर दंडासन, भद्रासन व्रजासन, अर्द्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, पेट के बल पर लेटकर करने वाले मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंध आसान, उत्तानपादासन, अर्धहलासन, पवनमुक्तासन, शवासन एवं कपालभाति, अनुलोमविलोम प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी आदि करवाया गया। साथ ही इसके लाभ भी बताए गए। बताया कि येाग दिवस पर चंद्रपुरा में कई जगह योग का कार्यक्रम होगा। यह भी पढ़ें- पतंजलि योग पीठ आयोजित करेगा छह दिवसीय योग शिविर मुख्य रूप से अनीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.