चंद्रपुरा में नहाने के दौरान डूबने से किशोर की मौत
बोकारो, जून 5 -- डीवीसी कॉलोनी चंद्रपुरा के झरनाडीह खटाल निवासी मिल्टन यादव के पुत्र दीपक यादव (16 वर्ष) की मौत वहीं के एक गहरे तालाब में नहाने के दौरान डूबने से हो गई। घटना गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे की बताई गई है। बताया गया है कि अपने कुछ साथियों के साथ वह नहाने के लिए गया था इसी दौरान तैरने के क्रम में वह गहरे पानी में चला गया और वहां से बाहर नहीं निकल पाया। उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। खबर मिलते ही झरनाडीह खटाल व आसपास के लोग घटना स्थल पहुंचे और सभी के प्रयास से उसके शव को बाहर निकाला गया। यह भी पढ़ें- गोताखोर पद्दू ने बचाई दो किशोरों की जान उसे तत्काल डीवीसी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परे झरनाडीह खटाल में मातम है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चंद्रपुरा पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.