बोकारो, अप्रैल 8 -- चंद्रपुरा। चंद्रपुरा में डीवीसी और कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा लगाए जाने वाले 1600 मेगावाट क्षमता वाले नए पावर प्लांट के निर्माण स्थल पर लगे करीब 3100 पेड़ कटेंगे। मंगलवार को बोकारो जिले के डीएफओ नीतीश कुमार ने चंद्रपुरा आकर यहां के डीवीसी निदेशक भवन में वस्तु स्थिति की जानकारी ली। डीवीसी सीटीपीएस के सिविल और वन विभाग द्वारा उनके समक्ष नक्शा प्रस्तुत कर हर चीजों की जानकारी दी गई। डीएफओ व वन विभाग के अन्य अधिकारियों ने इस संबंध में डीवीसी अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। डीएफओ ने यहां बताया कि डीवीसी को यहां पर नया पावर प्लांट लगाना है और जहां पर नया प्लांट लगेगा वहां पर वर्तमान में 3100 पेड़ खड़े हैं। लैंड का रिव्यू किया गया है। नियमानुसार पेड़ कटाई का काम होगा और इसमें समय लग सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.