बोकारो, मार्च 25 -- चंद्रपुरा। चंद्रपुरा के नालापट्टी निवासी नरेश साहनी के 16 वर्षीय पुत्र सोनमन का शव बुधवार को करीब 10 बजे घर के समीप कुछ दूरी पर जोरिया नाला किनारे झाड़ीनुमा एक पेड़ पर से फंदे से झूलता मिला। शव मिलने ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और कुछ देर में ही आसपास के ग्रामीण जुट गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। चंद्रपुरा पुलिस यूडी केस दर्ज कर मामले के अनुसंधान में जुट गई है। बताया गया है कि सोनमन पिछले तीन दिन से घर से गायब था। परिवार वाले उसकी खोजबीन कर रहे थे मगर उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। बुधवार को नाला पट्टी का एक युवक बगल के जोरिया नाला की तरफ गया था। जहां उसे दुर्गंध महसूस किया और उसके शव देखा। हल्ला मचाने पर नाला पट्टी क्षेत्र के लोग जुटे और मृतक की पहचान नरेश के बेटे सोनमन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.