बोकारो, जून 23 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट के बाहर मेन गेट पर ऑल वैली कैजुअल मजदूर संघ के बैनर तले कैजुअल मजदूरों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार से शुरू हो गया। कैजुअल मजदूरों की प्रमुख मांगो में सभी कैजुअल मजदूरों का स्थायीकरण, केंद्र सरकार द्वारा जारी डीओपीटी के अनुरूप वेतन, चंद्रपुरा एवं बोकारो थर्मल के सप्लाई मजदूरों के तर्ज पर वेतन एवं अन्य सुविधा की मांगें शामिल है। अनिश्चितकालीन धरना में डीवीसी बोकारो थर्मल, चंद्रपुरा, मैथन, हजारीबाग, कालिपाहरी, रामगढ़, गोला, बहरी, कोडरमा, कोनार, पतरातू, नॉर्थ कर्णपुरा आदि यूनिट के कैजुअल मजदूर भाग ले रहे हैं। कैजुअल मजदूर संघ के रूपलाल महतो, श्यामल बाउरी, धनेश्वर महतो, बैजनाथ शर्मा, परिमल मंडल, लोकनाथ महतो, मोहन महत्ता, गणेश मंडल, कैलाश प्रसाद, रविंद्र ठाकुर, सरफुद्दीन, द्वा...