बोकारो, मार्च 21 -- चंद्रपुरा। ईद को लेकर विद्युतनगरी चंद्रपुरा में शुक्रवार को ईद का बाजार गुलजार रहा। शाम में ईद मनाने वालों की भीड़ बाजार में उमड़ी। इस दिन यहां के मुस्लिम परिवारों ने बाजार में सेवईयां, दूध, फल, टोपी व कई तरह के जरूरी सामानों की खरीदारी की। शनिवार को चंद्रपुरा प्रखंड के चंद्रपुरा डीवीसी कालोनी संडे मार्केट, घटियारी, पिपराडीह, बंदियो, अलारगो, तेलो, तारानारी, नर्रा, रटारी आदि गांवों में ईद धूमधाम से मनेगा। अंतिम जुम्मे के दिन रोजेदारों ने मस्जिदों में नमाज पढ़ी तथा सबों की दुआ मांगी। ईद के दिन यहां के मस्जिदों व ईदगाहों में सुबह नमाज पढ़ी जाएगी। चंद्रपुरा के थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने कहा है कि नमाज के वक्त जगह-जगह पुलिस की टीम रहेगी। ताकि किसी को कोई दिक्कत ना हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...