चंद्रपुरा में गंगा-दशहरा पर दामोदर की पूजा
बोकारो, मई 26 -- चंद्रपुरा। चंद्रपुरा में डीवीसी डैम के पास सोमवार को दामोदर महोत्सव का आयोजन किया गया। गंगा-दशहरा के अवसर पर दामोदर की पूजा करते हुए आरती उतारी गई। दामोदर बचाओ आंदोलन द्वारा आयोजन में पुजारी शत्रुघ्न पांडेय ने सभी कार्यक्रम संपन्न कराए। यजमान की भूमिका प्रखंड संयोजक विनोद कुमार पाठक ने निभाई। दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रदेश संयोजक प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि दामोदर हर तरह से शुद्ध रहे इसके लिए लगातार काम किए जा रहे हैं और इसमें बहुत हद तक सफलता मिली है। जिप सदस्य नीतू सिंह, पूर्व प्रमुख अनिल कुमार महतो, मधुसूदन पांडेय, ओमप्रकाश महतो, कृष्णा सिंह, अक्षय कुमार, नरेश सिंह, संजीव झा, गणेश तिवारी, श्यामलाल किस्कू, इस्लाम अंसारी, शेखर सिंह, विनय पांडेय, रूपलाल गोप आदि थे यह भी पढ़ें- जैनामोड़: खांजो नदी में मनाया गंगा दशहरा दामोदर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.