बोकारो, जनवरी 17 -- चंद्रपुरा में किसान मेला सह प्रदर्शनी लगी चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। बोकारो जिला कृषि विभाग द्वारा शुक्रवार को चंद्रपुरा के नर्रा हटिया मैदान में किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें नर्रा सहित आसपास के करीब सौ किसानों ने भाग लिया तथा अपने खेतों में उत्पादित सब्जियों व अनाज को प्रदर्शनी में रखा। इसमें कोहड़ा, कद्दू, मूली, अरहर, कंदा, पपीता, सरसों, आलू, बैगन, गाजर, संतरा, नींबू आदि शामिल थे। प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व मंत्री बेबी देवी, प्रमुख चांदनी परवीन, जिप सदस्य नीतू सिंह व मुखिया निरंजन महतो ने संयुक्त रूप से किया। सभी ने किसानों के साथ प्रदर्शनी में रखी सब्जियों व उत्पादों का अवलोकन करते हुए किसानों की प्रशंसा की। मौजूद किसानों को खेतीबारी में रूचि लेते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। इस प्रदर्शनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.