बोकारो, मई 18 -- चंद्रपुरा। चंद्रपुरा के डीवीसी कॉलोनी पश्चिम पल्ली इलाके में कपड़ा पसारने के दौरान स्थानीय पत्रकार सुभाष प्रसाद बरनवाल की पत्नी नीलम देवी (38 वर्ष) की बिजली के करंट से मौत हो गई। घटना रविवार की सुबह करीब सात बजे की है। सुभाष ने बताया कि पत्नी ने शनिवार को वट सावित्री पूजा व उपवास किया हुआ था।

घटना का विवरण सुबह डब्ल्यूबीसी बैरक क्वार्टर के आंगन में नहाने-धोने के बाद वह कपड़ा पसार रही थी और इसी दौरान वह तार वाले टंगना में करंट के कारण उसकी चपेट में आ गई और काफी देर तक वहीं पड़ी रही। जानकारी मिलने पर उसने शोर मचाया और पड़ोसियों के सहयोग से डीवीसी अस्पताल लाया। जहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और रोने लगे।

समाज पर प्रभाव मृतका पतंजलि योग समिति से जुड़ी थी तथा महिलाओं को...