रांची, जनवरी 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। गोस्सनर कंपाउंड स्थित एचआरडीसी सभागार में गुरुवार को चंद्रपुरा की आवाज और झारखंड में न्यायपूर्ण ऊर्जा संक्रमण का सामूहिक निर्माण विषय पर शोध रिपोर्ट जारी की गई। 'बिरसा' और 'सीएफए' द्वारा संयुक्त रूप से तैयार इस रिपोर्ट के विमोचन पर विभिन्न जिलों के खनन और पावर प्लांट क्षेत्रों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन पुनीत मिंज ने किया। जे. एथियाली, अनूप मुर्मू, सुभाष गयाली, इंद्रदेव राम, विनीत मुंडू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...