बोकारो, मई 26 -- चंद्रपुरा। कई दिनों से फरार चल रहे गैर जमानती वारंटी को चंद्रपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीपी केस 101/2020 के गैर जमानती वारंटी तुरियो के तुरी कॉलोनी क्वार्टर नंबर एमक्यू 188 निवासी स्व बुधलु राम के पुत्र छेरु राम (50 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय तेनुघाट में उपस्थापन पश्चात आदेशानुसार उपकारा तेनुघाट भेजा गया। चंद्रपुरा पुलिस को कई दिनों से उसकी तलाश थी। यह भी पढ़ें- फरार वारंटी गिरफ्तार, गया जेल यह भी पढ़ें- तीन वर्षों से फरार वारंटी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...