चंद्रपुरा पतंजलि परिवार ने शोक जताया
बोकारो, मई 18 -- चंद्रपुरा। योग केंद्र चंद्रपुरा में भारत स्वाभिमान न्यास बोकारो के प्रभारी श्याम देव प्रसाद की अध्यक्षता में सोमवार को शोक सभा आयोजित कर योग शिक्षिका नीलम बरनवाल की आकस्मिक मौत पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि दी गई। सभी ने कहा कि नीलम के निधन से पतंजलि योग समिति को अपूर्णिय क्षति हुई है जिसकी भरपाई मुश्किल है। जगमोहन, विनोद कुमार, किरण गुप्ता, अनीता, सुषमा, सुशील, प्रभा, लक्ष्मी, बेबी, गीता, सरिता, सुजाता, कमलेश्वर आदि साधक व कार्यकर्ता थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.