बोकारो, अप्रैल 5 -- चंद्रपुरा। चंद्रपुरा बीडीओ ईश्वर दयाल महतो ने 6 अप्रैल को प्रस्तावित चंद्रपुरा प्रखंड पंचायत समिति की सामान्य बैठक को रद्द कर 13 अप्रैल को कर दिया है। पत्र जारी कर कहा है कि पंचायत समिति की यह बैठक 6 अप्रैल को प्रखंड सभागार में आयोजित होनी थी, लेकिन पंचायती राज विभाग के पत्र 30 मार्च 2026) के आलोक में उसी दिन एक महत्वपूर्ण बैठक में अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...