बोकारो, अप्रैल 12 -- चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के नर्रा पंचायत अंतर्गत बरवाडीह के समीप चंद्रपुरा नावाडीह मुख्य सड़क में शनिवार को महेंद्रा कम्पनी की गाड़ी एक्सयूवी 3एक्सओ एवं मालवाहक पिकअप वैन में सीधे टक्कर हो जाने से दोनों गाड़ियों का आगे भाग क्षतिग्रस्त हो गया। एक्सयूवी गाड़ी संख्या जेएच 09बीके 4091 से नावाडीह प्रखंड के गोनियाटो से बोकारो जा रही थी। वहीं मालवाहक पिकअप वैन भारत आटा चक्की पिपराडीह से आटा लेकर जा रहा था। इसी दौरान नर्रा पंचायत के बरवाडीह के समीप मेन रोड में दोनों गाड़ियों की सीधी टक्कर हो हो गई। दुर्घटना में मालवाहक पिकअप वैन के स्टेयरिंग में दबे चालक को ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद निकाला। उसके पैर में गंभीर चोट लगी है। उसे तत्काल इलाज कराने के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस घटना की चंद्रपुरा पुलिस को तबतक भनक भी नहीं लगी और दो...