चंद्रपुरा-दुग्दा में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा
बोकारो, अगस्त 13 -- चंद्रपुरा एवं दुगदा में प्रखंड भाजपा ने बुधवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली तथा आजादी की लड़ाई में शहीद वीरों को याद किया। इसमें क्षेत्र के भाजापाईयों व समाजसेवियों ने भाग लिया। इसका नेतृत्व वरीय भाजपा नेता चंद्रशेखर महथा, विनोद पाठक, अनिल महतो आदि कर रहे थे। दुग्दा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन के पास से इसकी शुरूआत हुई। तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा नेताओं ने चंद्रपुरा में स्व फूलचंद सोरेन, सिदो-कान्हू, दुग्दा में विनोद बिहारी महतो, वीर कुंवर सिंह तथा डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया तथा श्रद्धांजलि दी। बाइक सवार भाजपाई चंद्रपुरा व दुगदा की गलियों में तिरंगा के साथ घूमने के बाद इसकी समाप्ति की। यह भी पढ़ें- Bareily News: बहेड़ी में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकली इसमें वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.