चंद्रपुरा थर्मल में डीवीसी अधिकारियों ने लगाए पौधे
बोकारो, जुलाई 9 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। डीवीसी के स्थापना दिवस के अवसर पर डीवीसी सीटीपीएस के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान रामकुमार अनुभवी सहित डीवीसी अधिकारियों व कर्मचारियों ने गुरूवार को प्लांट एरिया, कैंटीन, सृजन पार्क, ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में पौधरोपण किया। मौके पर परियोजना प्रधान ने कहा कि जीवन को सुरक्षित व संरक्षित करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए ताकि श्रृष्टि का संतुलन बना रहे। डीवीसी अधिकारियों व कर्मचारियों से शुभ कार्य में एक पौधा लगाने की अपील करते हुए कहा कि सभी पौधा/पेड़ लगाए और उसका संरक्षण भी करें। मौके पर उप महाप्रबंधक राजीव कुमार, राजीव रंजन, राजीव रंजन ओझा, डीजीएम प्रशासन नीरज सिन्हा, अमित कुमार, तरुणेश्वर प्रसाद, कंचन स्मिता टोप्पो, मो इम्तियाज, मो उमेर, सत्येंद्र कुमार, अभिमन्यु सिंह, मुकेश कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.