चंद्रपुरा थर्मल में ठेका मजदूरों ने दिनभर रखा गेट जाम
बोकारो, जून 8 -- चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट में एएमसी/एआरसी के तहत काम करने वाले ठेका मजदूरों ने सोमवार को डीवीसी सीटीपीएस का गेट जाम किर दिया जिसकी वजह से कोई भी कर्मी पावर प्लांट के अंदर अपनी ड्यूटी पर नहीं जा सके। आंदोलनकारी मजदूर रविवार को मृत ठेका मजदूर सीताराम महतो तथा ईश्वर दास के आश्रित को उनकी जगह पर नियोजन देने की मांग कर रहे थे। सुबह छह बजे से ही सीटीपीएस के प्लांट गेट पर सभी ठेका मजदूर जमा हो गए और अंदर जाने वालों को रोका। सभी ठेका मजदूरों ने एकता का परिचय देते हुए आंदोलन में साथ दिया। सुबह सात बजे तक मजदूरों की काफी भीड़ जमा हो गई। सभी मजदूर गेट का पास सड़क पर बैठ गए तथा डीवीसी के खिलाफ नारेबाजी की। आंदोलन से सीटीपीएस के बिजली उत्पादन पर असर नहीं पड़ा। वहीं कई विभागों का कामकाज प्रभावित हुआ। मजदूर के अभाव में कोयला लेकर आए एक र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.