चंद्रपुरा जीआरपी ने अज्ञात शव दफनवाया
बोकारो, जून 3 -- चंद्रपुरा। चंद्रपुरा जंक्शन स्टेशन के निकट पोल संख्या 16/31 के समीप दो नंबर रेल लाइन से चंद्रपुरा जीआरपी द्वारा पिछले रविवार को बरामद अज्ञात व्यक्ति के शव का शिनाख्त नहीं होने पर उसे बुधवार को दफनवा दिया गया। मृतक की उम्र करीब 55 के आसपास थी। वह लाइट स्काई कलर का फूल शर्ट और डीप ब्लू कलर का फूल पैंट पहना हुआ था। अनुमान लगाया जा रहा है किसी ट्रेन में सफर के दौरान गिरने से उसकी मृत्यु हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर डीवीसी अस्पताल की मर्चरी में रखवा दिया था। यह भी पढ़ें- चंद्रपुरा जीआरपी ने अज्ञात शव को दफनवाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.