चंद्रपुरा गांव में 100 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली राहत
बोकारो, जून 6 -- पेटरवार। प्रखंड की सदमा कला पंचायत अंतर्गत चंद्रपुरा गांव स्थित वन सभागार के समीप शनिवार को गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी ने 100 केवीए क्षमता वाले नए विद्युत ट्रांसफार्मर का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने बताया कि पुराना ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण पिछले दो दिनों से गांव में बिजली आपूर्ति ठप थी। भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। पेयजल, घरेलू कार्यों और बच्चों की पढ़ाई सहित दैनिक जीवन प्रभावित हो गया था। नए ट्रांसफार्मर के चालू होने से गांव में फिर से सामान्य विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई है。
उद्घाटन समारोह उद्घाटन स्थल पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने पूर्व विधायक ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.