बोकारो, अक्टूबर 3 -- चंद्रपुरा। चंद्रपुरा प्रखंड भाजपा ने चंद्रपुरा क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं व डीवीसी के मुद्दे पर चंद्रपुरा थर्मल परियोजना प्रधान को पत्र लिखा है तथा कई महत्वपूर्ण जानकारी मांगते हुए समाधान का आग्रह किया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष पूनम कमारी पांडेय ने चंद्रपुरा में प्रस्तावित 1600 मेगावाट क्षमता के प्रस्तावित पावर प्लांट का स्थल, नये कॉलोनी स्थल, ग्रीन जोन, नया ऐश पौंड आदि का पूरा विवरण उपलब्ध कराने का आग्रह करते हुए सीएसआर क्षेत्र एवं विस्थापित बेरोजगारों को को-आपारेटिव सोसाइटी के जरिए पचास लाख से एक करोड़ तक का कार्य आवंटन, ग्रामीणों को सुलभ एवं मुफ्त चिकित्सा सुविधा व एंबुलेंस, डीवीसी अस्पताल की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी, ग्रामीण आबादी को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, खराब चापाकलों की मरम्मत, डीवीसी कालोनी के आवासों/क्वार्टरों के ध...