बोकारो, अप्रैल 9 -- दामोदा। चंद्रपुरा प्रखंड के सिजुवा बस्ती में श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ सह शिव मंदिर परिवार प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी यज्ञ समिति व ग्रामीणों द्वारा जोर जोर से की जा रही है। समिति के राजकुमार महतो व कार्तिक महतो ने संयुक्त रूप बताया कि 19 अप्रैल को जल यात्रा, मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन, अग्नि मंथन, हवन व आरती, 20 को वेदी पूजन व पाठ हवन, 21 अप्रैल को वेदी पूजन व हवन, धृताधिवास, वस्त्राधिवास व आरती, 22 को वेदी पूजन, हवन व शिव परिवार का नगर भ्रमण तथा 23 अप्रैल को शिव परिवार का प्राण प्रतिष्ठा, हवन पूर्णाहुति एवं भंडारा के साथ यज्ञ का समापन होगा। साथ ही बताया कि वृंदावन (मथुरा) की अदिति प्रिया द्वारा प्रतिदिन संध्या बेला में प्रवचन एवं 23 अप्रैल को हेमंत दूबे द्वारा संगीतमय प्रवचन दिया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.