चंद्रपुरा के सबसे पुराने अखबार हॉकर बहादुर का निधन
बोकारो, जून 13 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा के सबसे पुरराने अखबार हॉकर शिव बहादुर सुब्बा (90 वर्ष) का निधन गुरुवार की देर रात चंद्रपुरा के पुराना बाजार स्थित आवास में हो गया। वे चंद्रपुरा के सबसे पुराने अखबार हॉकर थे। साइकिल से डीवीसी कॉलोनी व आसपास के इलाके में हिंदी, बांगला व अंग्रेजी अखबार ग्राहकों के घर तक पहुंचाते थे। अखबार बांटने के बाद वे शाम में साइकिल से केरोसिन तेल भी बेचते थे। शिव बहादुर मूल रूप से दार्जिलिंग के रहने वाले थे और युवा अवस्था में ही चंद्रपुरा आए थे। परिजनों ने बताया कि शरीर कमजोर हो जाने के कारण पिछले पांच साल से वे अखबार नहीं बांटते थे। वे हर दिन बिना चश्मा के ही प्रमुख अखबारों को पढ़ा करते थे। स्व बहादुदर के बेटे चंद्र बहादुर सुब्बा ने बताया कि पिछले कई दिनों से वे अस्वस्थ चल रहे थे। अपने पीछे तीन बेटी व दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.