चंद्रपुरा के विस्थापित संगठनों में आपसी समन्वय बैठाने का प्रयास
बोकारो, जून 15 -- चंद्रपुरा में विस्थापित संगठनों में आपसी समन्वय स्थापित करने को लेकर चंद्रपुरा पुलिस की पहल पर सोमवार को डीवीसी निदेशक भवन में बैठक में यहां बनने वाले नए थर्मल पावर प्लांट सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई तथा समाधान निकालने का प्रयास किया गया। डीवीसी सीटीपीएस प्रबंधन व विस्थापित संगठनों सहित आदिवासी ग्राम विकास समिति के पदधारियों व ग्रामीणों ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि 9 जून को डीवीसी कालोनी से सटे भुरसाबाद के ग्रामीणों ने विस्थापितों व ग्रामीणों की प्रमुख मांगों को लेकर डीवीसी प्रबंधन द्वारा कालोनी के आवासों को तोड़ने का विरोध करते हुए जेसीबी चालक के साथ मारपीट की थी। स्थिति खराब न हो इसके लिए स्थानीय प्रशासन ने तत्काल तोड़फोड़ कार्य को बंद कराते हुए समन्वय स्थापित करने के बाद ही काम शुरू कराने की बात की थी। सीटीपीएस के डीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.