बोकारो, मई 11 -- चंद्रपुरा। चंद्रपुरा के निकट डीवीसी वियर स्थल/डैम के पास बोरवाघाट में नहाने वाले लोग मंगलवार को सावधान रहे। इस दिन तेनुघाट बांध प्रमंडल ने बारिश को देखते हुए गेट खोलने व ज्यादा पानी बहाव की सूचना जारी की है। इससे जान माल की क्षति हो सकती है। उल्लेखनीय है कि चंद्रपुरा के निकट बोरवाघाट डीवीसी डैम के पास गर्मी के सीजन में काफी लोग नहाते हैं और इंजॉय करते हैं। ज्यादातर लोग बोकारो स्टील सिटी की तरफ से रहते हैं। स्थानीय प्रशासन ने इस दिन लोगों को नदी नहीं जाने की सलाह दी है। यह भी पढ़ें- आज तेनु डैम का एक मिनी फाटक खोला जायेगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...