बक्सर, अप्रैल 22 -- पेज चार पर फ्लायर में इनसेट ------ ब्रह्मपुर। महुआर पंचायत के चंद्रपुरा गांव स्थित वार्ड संख्या 9 में जल-नल योजना के तहत लगाए गए नलकूप को रोजाना चलाने की मांग की जाने लगी है। सामाजिक कार्यकर्ता राम बहादुर पाठक ने बताया कि इस नलकूप का रोज नहीं चालू होने से गर्मी के इस मौसम में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नलकूप चलाने का कोई समय भी तय नहीं है। मनमाने तरीके से इसका संचालन किया जाता है। कभी दो-दो दिनों तक नलकूप बंद रहता है। इसकी सूचना विभागीय कनीय अभियंता सहित अन्य लोगों को दी जा चुकी है। लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं अभी तक हो सकी है। इससे ग्रामीणों की परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रही है। वही लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए इस नलकूप का कोई लाभ वार्ड के ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.