बोकारो, मार्च 21 -- चंद्रपुरा के नर्रा में निकली कलश यात्रा चंद्रपुरा, प्रतिनिधि।चंद्रपुरा के नर्रा गांव में शनिवार को पंच दिवसीय रूद्र यज्ञ हनुमत एवं लक्ष्मी नारायण प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से कलश/जलयात्रा निकाली गई। महिलाओं व श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कमलडीह गांव स्थित जोरिया से कलश में पवित्र जल भरकर नर्रा के मंदिर प्रांगण में लाकर रखा गया। पहले दिन जलयात्रा के साथ कई अनुष्ठान संपन्न हुए। कलश यात्रा व अनुष्ठान में यज्ञाचार्य गोपाल पांडेय, पं विजय पांडेय, मुखिया निरंजन प्रसाद महतो, जिप सदस्य अजय महतो, पंसस देवंती देवी, सुरेश महतो, सुरेश निराला, बिरजू नायक, महेंद सिंह व शंकर ठाकुर सहित काफी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद थे। यहां पर यज्ञ का समापन 25 मार्च को होगा।7. नर्रा गांव में यज्ञ की कलश यात्रा में शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.