चंद्रपुरा के दो घरों में लाखों की संपत्ति चोरी
बोकारो, मई 11 -- चंद्रपुरा के स्टेशन रोड और चर्च रोड में दो घरों में चोरों ने लाखों की संपत्ति उड़ाई है। स्थानीय पुलिस चोरों का सुराग पाने में जुटी है। स्टेशन रोड गुरूद्वारा के समीप रहने वाले जितेंद्र चौधरी के घर में रविवार की देर रात अज्ञात चोर घुसे और करीब दस हजार नकदी सहित सोने चांदी के कई जेवरात की चोरी कर ली। घर वालों के जाग जाने से सभी भागने में सफल रहे। खबर मिलने के बाद रात में ही चंद्रपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। एक अन्य समाचार के अनुसार चंद्रपुरा के चर्च रोड निवासी व्यवसायी दीपक कुमार ने अपने घर में करीब दो लाख नगदी सहित सोने चांदी के कई जेवरात के चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दीपक का आवास 2 से 10 मई तक बंद था। उसका पूरा परिवार कहीं गया हुआ था। वापस लौटने पर चोरी का पता चला। चंद्रपुरा के थाना प्रभारी विक्रम कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.