चंद्रपुरा के दुग्दा में नाली निर्माण की नींव
बोकारो, जून 2 -- दामोदा। जिला परिषद सदस्य संतोष कुमार पांडेय ने चंद्रपुरा प्रखंड के दुग्दा दक्षिणी पंचायत के दुर्गा कॉलोनी में नाली निर्माण की नींव गणमान्यजनों की उपस्थिति में मंगलवार को रखी। कहा कि दुगदा दक्षिणी पंचायत के दुर्गा कॉलोनी में डीएमएफटी फंड से 319 फीट नाली निर्माण होना है। नाली निर्माण होने से घरों से निकलने वाला पानी के साथ-साथ बरसात का पानी भी नाली के माध्यम से अन्यत्र जगह पर चला जाएगा। भाजपा नेता सह जिप प्रतिनिधि कमलेश दासौंधी, संवेदक दीपक पांडेय, किशोर पांडेय, शशि शर्मा, बिनोद सिंह, सुनील सिंह, विजय कुमार, अजय साव आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.