चंद्रपुरा के तेलो में सात दिवसीय योग शिविर शुरू
बोकारो, जून 15 -- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग ग्रुप तेलो की ओर से तेलो स्थित दुर्गा मंदिर के समीप सोमवार को सात दिवसीय योग शिविर का उद्घाटन भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी श्यामदेव प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। सभी मौजूद लोगों ने नियमित योग अपनाकर स्वास्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। तत्पश्चात उपस्थित सभी योग साधकों को योगाभ्यास कराया। साथ ही इसका फायदा बताएं। उन्होंने तेलो वासियों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ ले। उन्होंने कहा कि योग से सभी प्रकार के बीमारियों से मुक्ति मिलती है। वहीं समिति के पदाधिकारी कमल महतो ने कहा कि शिविर का आयोजन 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक प्रतिदिन सुबह साढ़े पांच बजे से सात बजे तक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.