बोकारो, मई 17 -- चंद्रपुरा के ग्रामीण की चेन्नई में संदिग्ध स्थिति में मौत दामोदा, प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- 50 दिन बाद विदेश से आया प्रवासी मजदूर का शवघटना का विवरण चंद्रपुरा प्रखंड के कुरुंबा पंचायत अंतर्गत बांधडीह गांव का एक ग्रामीण पलायन की भेंट चढ़ गया। चंद्रपुरा प्रखंड में पलायन के दौरान इस माह अब तक तीन व्यक्तियों की अन्य राज्यों में मौत हो गयी। रोजगार की तलाश में जा रहे 35 वर्षीय आनंद महतो की मौत चेन्नई में संदिग्ध स्थिति में हो गई। शव गांव पहुंचते ही शनिवार को मातम छा गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शव को देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी भाई समेत अन्य परिजनों बेसुध हो गए। महिलाओं एवं बच्चों की चीख-पुकार से मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार बांधडीह निवासी जगन महतो के बड़े पुत्र आनंद महतो गत मंगलवार को अपने स...