बोकारो, मार्च 25 -- चंद्रपुरा। विद्युतनगरी चंद्रपुरा सहित आसपास के ग्रामीण इलाके में चैती दुर्गापूजा की धूम है। चंद्रपुरा के तरंगा, तेलो तथा हिन्दू मिलन मंदिर में मां दुर्गे की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है। बुधवार को महासप्तमी पर कालरात्रि की पूजा की गई। गुरूवार को महाष्टमी पर पूजन व पुष्पांजलि होगा। चंद्रपुरा के तेलो मध्य पैक्स के पास पिछले सौ साल से चैती दुर्गापूजा पर मां की पूजा की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के प्राण गोसाई ने इसकी शुरूआत की थी। हर साल मां की प्रतिमा स्थापित की जाती है। वहां पर वैष्णवी तरीके से सार्वजनिक पूजा हो रही है। चंद्रपुरा के तरंगा पांडेय टोला में भी चैती दुर्गापूजा को लेकर उत्साह का माहौल है। यहां के पांडेय परिवार द्वारा यह पूजा ग्रामीणों के सहयोग से की जाती है। इस साल भी यहां के दुर्गा मंड...