चंद्रपुरा के गांवों में होगी बड़े पैमाने पर नेपियर ग्रास की खेती
बोकारो, जून 19 -- चंद्रपुरा, प्रमोद कुमार सिन्हा। चंद्रपुरा प्रखंड के गांवों में नेपियर ग्रास की खेती के प्रति किसानों में रूझान है। फिलहाल 11 एकड़ में इसकी खेती प्रमुख किसानों द्वारा की जा रही है। भविष्य में करीब 50 एकड़ में इसकी खेती की तैयारी की गई है। चंद्रपुरा प्रखंड किसान उत्पादक संगठन/एफपीओ ने इसकी योजना बनाई है और किसानों को इसके लिए जागरूक भी किया जा रहा है तथा संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एफपीओ से मिली जानकारी के अनुसार सिजुआ पंचायत के रोहित महतो, राकेश महतो व बंगाली महतो तथा नर्रा गांव के किसान थानुराम महतो वर्तमान समय इसकी खेती कर रहे हैं और उत्पादित घास को एफपीओ के पास बेच रहे हैं। पपलो के युवा किसान विनोद पी सिन्हा ने अपने 3.5 एकड़ में नेपियर लगाने की तैयारी की है। पिछले पांच दिनों से आठ मजदूर उनके खेत में इसकी बुआई कर रहे है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.