बोकारो, जुलाई 7 -- चंद्रपुरा की सेंट्रल मुहर्रम कमेटी ने डीवीसी हाई स्कूल मैदान में आयोजित मुहर्रम खेल प्रदर्शनी में तरह-तरह के खेल करतब दिखाने वाले घटियारी, पिपराडीह, संडे मार्केट, झरनाडीह, रटारी आदि अखाड़ों के युवाओं को सम्मानित किया। यहां पर रात करीब दस बजे तक खेल का आयोजन हुआ। सेंट्रल कमेटी के अध्यक्ष मो समीद, सचिव शादाब अफजल ने सीटीपीएस के परियोजना प्रधान विजयानंद शर्मा, बीडीओ ईश्वर दयाल महतो, सीओ नरेश वर्मा, थाना प्रभारी अजय कुमार सहित कई लोगों को भी सम्मानित किया तथा शांतिपूर्ण मुर्हरम संपन्न होने पर सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इधर, तेलो के दांदूडीह कर्बला मैदान में आयोजित खेल प्रदर्शनी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ों को तेलो सेंट्रल कमेटी के अध्यक्ष मुख्तार हबीबी, इस्लाम अंसारी आदि ने पुरस्कृत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.