चंद्रपुरा की बच्ची का चार दिन से सुराग नहीं
बोकारो, मई 11 -- चंद्रपुरा के बिरसा बस्ती निवासी उदय कुमार की दस वर्षीया लापता बच्ची का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने इस दिन पूरे शहर में उसको ढूंढ़ने का प्रचार प्रसार करवाया। वहीं श्वान दस्ता को बुलाकर सोमवार को उसके घर व आसपास जांच पड़ताल की मगर कोई विशेष सफलता नहीं मिली है। चंद्रपुरा पुलिस अपने स्तर से सभी संभावित ठिकानों में बच्ची को ढूंढ़ने के प्रयास में जुटी है। एक अन्य समाचार के अनुसार रविवार की शाम चंद्रपुरा के डी टाइप खटाल से भागी एक 14 वर्षीया छात्रा को चंद्रपुरा स्टेशन से बरामद कर लिया गया। वह ट्यूशन पढ़ने के बहाने घर से निकली थी और ट्रेन पकड़ कर कहीं जाती इससे पहले ही पुलिस की तत्परता से उसे बरामद कर लिया गया। यह भी पढ़ें- लापता बच्ची का नहीं मिल रहा सुराग, पुलिस परेशान यह भी पढ़ें- पार्क में खेलने गई कक्षा नौ की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.