बिजनौर, मई 19 -- हीमपुर दीपा। दयानंद जनता इंटर कॉलेज हीमपुर दीपा की प्रबंध समिति का चुनाव मंगलवार को पीठासीन अधिकारी दिग्विजय सिंह प्रधानाचार्य किसान इंटर कॉलेज मुकरपुर गुर्जर एवं पर्यवेक्षक डॉक्टर निशांत यादव , प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल मुनव्वरपुर सैद की देखरेख में संपन्न हुआ। प्रबंधक पद के लिए चंद्रपाल सिंह को 21 मत एवं उनके प्रतिद्वंद्वी को 14 मत मिले उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को सात मतों से पराजित किया ।अध्यक्ष पद के लिए जयपाल सिंह को 19 मत जबकि यशवीर सिंह को 16 मत मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को तीन मतों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर सुनंदा देवी पत्नी अरुण कुमार को 20 मत एवं उनके प्रतिद्वंदी चंद्रवीर सिंह को 14 मत मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 6 मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर चंद्रपाल सिंह को 21 मत ब शिवकुम...